Meerut News: पूठखास में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम
मेरठ, सितम्बर 17 -- Meerut News: पूठखास गांव में गुरुवार शाम कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रोहटा थाना प्रभारी पूजा पंवार ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में पहुंचे पहलवानों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया। कुश्ती प्रतियोगिता में आसपास के गांवों के साथ-साथ करनावल, सिवाय और गोटका आदि स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों ने दांव-पेच और दमखम का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे।बसपा नेता जितेंद्र शर्मा ने विजेता पहलवान को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान महेश राणा, विशाल गिरी, फरियाद पूठखास सहित अन्य ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.