Meerut News: पुलिस ने बाइक समेत दो बाइक चोर पकड़े
मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: दौराला सरधना मार्ग पर पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान सोमवार रात चिरौड़ी गांव कट के पास संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ कर मंगलवार को दोनों बाइक चोरों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक बरणसिंह कांस्टेबल मधुसूदन और अरूण कुमार के साथ नगरपंचायत दौराला में रात्रि गस्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दौराला सरधना मार्ग पर चिरौड़ी कट के पास एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था खड़े हैं। जिस पर पुलिस टीम ने वहां पहुंची तो युवक बाइक लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर युवको को पकड लिया। रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच में बाइक चोरी की पाई गई। जिस पर बाइक को कब्जे में लेकर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.