Meerut News: पुलिस ने दो घंटे में बरामद कर लिए लापता दो किशोर
मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: टाउन हॉल रोड से घर से लापता हुए दो किशोरों को सरधना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:50 बजे टाउन हॉल रोड निवासी संजय सैनी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी कि उनका 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक सैनी अपने करीब 16 वर्षीय दोस्त अनस पुत्र नौशाद के साथ घर से लापता हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर दोनों की तलाश शुरू कर दी।पुलिस टीम ने क्षेत्र में तलाश करते हुए करीब दो घंटे के भीतर दोनों किशोरों को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से बच्चों की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.