मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: जानी थाना क्षेत्र के गांव में लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता के चाचा ने घटना की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। शनिवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेजा है। दो माह पूर्व थाना क्षेत्र के गांव में युवती का रोहटा थाना क्षेत्र निवासी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। बाद में आरोपी लड़की को सुनसान स्थान पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। बाद में पीड़िता के चाचा ने घटना की रिपोर्ट आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस ने नितिन निवासी सतवई थाना रोहटा का चालान कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...