मेरठ, सितम्बर 9 -- Meerut News: खरखौदा पुलिस की कस्टडी में युवक ने चौकी के अंदर टायलेट क्लीनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर पहले युवक को एनसीआर मेडिकल कॉलेज लाया गया और यहां से एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। खरखौदा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गाजियाबाद के युवक को हिरासत में लिया और चौकी पर हिरासत में रखा गया था। इसी प्रकरण में जानकारी होने पर एसएसपी ने धीरखेड़ा चौकी प्रभारी हरिओम गौतम को सस्पेंड कर दिया है और जांच बैठा दी है। बड़ा सवाल ये है कि हिरासत में लेने के बाद युवक को थाने में रखने की जगह चौकी पर क्यों रखा गया था? खरखौदा पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गाजियाबाद के ईशाकपुर भोजपुर निवासी मनीष पुत्र प्रमोद और मोहित पुत्र रणवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। पुलिस खरखौदा में नया गां...