मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की तैयारियों में जुटे जिलाध्यक्ष गौरव भाटी समेत कांग्रेसियों को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान घंटों पुलिस-कांग्रेसियों में नोकझोंक चली। अतत: पुलिस घेरा तोड़कर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च निकाला और नारेबाजी करते हुए कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने दिल्ली में छात्रों के साथ हुई बर्बरता, राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में एवं खरीफ की फसल के लिए यूरिया-डीएपी खाद की भारी किल्लत, कालाबाजारी रोकने की मांग, स्मार्ट मीटरों के नाम पर उपभोक्ताओं से की जा रही अवैध वसूली एवं गलत बिलों को लेकर राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। यह भी पढ़ें- राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ कांग्रेस-सपा ने कई जिलों में किया व...