मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: जानीखुर्द थाना क्षेत्र के रामपुर पावटी गांव में चले आ रहे पुराने विवाद के चलते युवक पर गोली चला दी गई। गोली युवक के हाथ में जाकर लगी। घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर जानी थाने में दी गई है। गांव निवासी सौरभ शनिवार को बाजार में किसी काम से जा रहा था। इस दौरान चले आ रहे पुराने विवाद के चलते उसकी गांव के ही एक युवक के कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसदौरान सौरभ पर गोली चलाकर जानलेवा हमला हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान गोली युवक के हाथ में जाकर लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर चार युवकों के खिलाफ दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...