मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: सीसीएसयू कैंपस एवं संबद्ध कॉलेजों से यूजी-पीजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण छात्रों को माइग्रेशन एवं प्रोविजनल सर्टिफिकेट (पीसी) के लिए कैंपस आने की जरुरत नहीं है। छात्र घर बैठे कहीं से भी किसी भी वक्त 24 घंटे ऑनलाइन पीसी एवं माइग्रेशन डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र इसके लिए निर्धारित फीस भी ऑनलाइन जमा करा सकते हैं। छात्र डाउनलोड किए पीसी एवं माइग्रेशन का ऑनलाइन सत्यापन भी कर सकते हैं। विवि ने पीसी-माइग्रेशन के लिए 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का डाटा भी अपडेट कर दिया है। ऐसे में 2026 के उत्तीर्ण विद्यार्थी भी घर बैठे ऑनलाइन पीसी एवं माइग्रेशन डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन पीसी एवं माइग्रेशन डाउनलोड करने के लिए छात्रों को https://certificate.ccsuforms.in/ पर जाकर लॉगइन करना होगा। मांगी गई सूचना दर्ज करन...