Meerut News: पीएनजी का बढ़ रहा दायरा, शहर के कई क्षेत्र हुए एलपीजी फ्री
मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: मेरठ। शहर में पीएनजी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गेल गैस लिमिटेड ने अब तक शहर के कई क्षेत्रों को एलपीजी फ्री जोन बना दिया है। यह जानकारी गेल गैस लिमिटेड के जीएम विनय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि मेरठ शहर की 50 कॉलोनियों में भूमिगत गैस पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचाते हुए इन कॉलोनियों को पिछले दो माह में एलपीजी फ्री जोन घोषित कर दिया गया है। विनय कुमार ने बताया कि इस अभियान के लिए मेरठ के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के विभागाध्यक्षों एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी द्वारा मोहनपुरी और कैंट विधायक अमित अग्रवाल द्वारा विजय नगर क्षेत्र को एलपीजी फ्री जोन बना दिया गया है। इसके अलावा सीसीएस यूनिवर्सिटी, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में रहने वाले स्टाफ क्वार्टर और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.