मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: पिलौना स्थित महर्षि दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज को 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना की ओर से सीनियर डिवीजन एनसीसी प्लाटून संचालित करने की आधिकारिक स्वीकृति मिल गई है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 73 यूपी बटालियन के सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह और हवलदार झबरमल मुख्य रूप से रहे। कार्यक्रम के दौरान सैन्य अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के उद्देश्यों, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और व्यक्तित्व विकास के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रबंधक जोगिन्द्र कुमार धामा और प्रधानाचार्य ...