Meerut News: पिता ने किया बेटी को बेचने का सौदा, विरोध पर पत्नी का गला दबाया
मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति पर नाबालिग बेटी को बेचने का सौदा करने, विरोध करने पर मारपीट कर गला दबाने और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और खुद व अपने बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पीड़ित इशरत पुत्री रियाजुद्दीन निवासी गली नंबर-9, मक्का जाकिर कॉलोनी की शादी करीब 24 वर्ष पहले जफर पुत्र नूर मोहम्मद निवासी हिमायुनगर से हुई थी। दंपती के पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और तीन बेटियां हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब और जुए का आदी है। वह मेहनत-मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण करती है, जबकि पति उसकी कमाई छीन लेता है। इशरत ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले जफर ने शादी के नाम पर उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.