Meerut News: पिता की मौत पर गए थे भाई के घर, चोरों ने घर खंगाला
मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र माधवपुरम सेक्टर-3 में पिता की मौत के बाद परिजनों के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। शनिवार देर शाम परिजन घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत ब्रह्मपुरी पुलिस से की है। पीड़ित दीपक वर्मा के पिता की 22 तारीख को मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद परिवार के लोग घर बंद कर शक्ति विहार निवासी अपने छोटे भाई के घर चले गए थे। इस दौरान चोरों ने घर में रखे करीब 40 हजार रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। शनिवार देर शाम दीपक वर्मा और परिजन जब वापस अपने घर पहुंचे तो उन्हें मकान का ताला टूटा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.