Meerut News: पिग फार्म संचालक लापता, लावारिश मिली कार
मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल गांव निवासी पिग फार्म संचालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उसकी कार और मोबाइल सरधना थाना क्षेत्र में दौराला रोड स्थित मंदिर के पास लावारिस हालत में मिले। परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई थी। करनावल निवासी भानू पुत्र तेजिंदर ने बताया कि उसका बड़ा भाई राहुल कुमार पिग फार्म का संचालन करते हैं। गुरुवार को राहुल किसी काम से मेरठ जाने के लिए कार लेकर घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। फोन सरधना पुलिस ने रिसीव किया। पुलिस ने बताया कि राहुल की कार दौराला रोड स्थित मंदिर के पास खड़ी मिली है। कार के अंदर राहुल का मोबाइल भी रखा हुआ था, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन सरधना थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.