Meerut News: पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, चर्च महोत्सव से पहले सड़क, सफाई और रोशनी दुरुस्त कराने की उठी मांग
मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: आगामी चर्च महोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में महोत्सव के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने का मुद्दा छाया रहा। सभासदों ने जल निगम की ओर से खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताई। वहीं, टैक्स संशोधन के लिए कमेटी का गठन नहीं होने पर सभासदों ने धरना शुरू कर दिया। चेयरपर्सन और अधिशासी अधिकारी के कमेटी गठित कराने के आश्वासन पर सभासद शांत हुए। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन सबीला अंसारी ने की, जबकि संचालन ईओ दीपिका शुक्ला ने किया। बैठक में सबसे पहले चर्च महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई। सभासदों ने कहा कि महोत्सव में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु सरधना पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.