Meerut News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला
मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: लोहियानगर थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में शनिवार को एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक दिन पहले युवक का अपने भाई-भाभी से घरेलू विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार काशीराम कॉलोनी निवासी परवीन का शुक्रवार रात किसी घरेलू बात को लेकर अपने परिवार के सदस्यों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर उसकी भाभी लक्ष्मी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परवीन घर छोड़कर चला गया था। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: किराये के मकान में मजदूर का शव फंदे से लटका मिला शनिवार दोपहर कॉलोनी के एक पेड़ पर परवीन का शव फंदे से लटका देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.