मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: भारी बरसात से खादर क्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति है, जिसके चलते किशनपुर गांव के जंगल में एक डेरे पर लगभग 300 भेड़ बकरियां फंस गई। अत्यधिक जलभराव के कारण बकरियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाना संभव नहीं हो पा रहा था। पशु पालक किशन, गौरव, सतबीर, बलराम, खुशीराम ने प्रशासन से बकरियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की गुहार लगाई थी। जिस पर एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ पंकज लवानिया राजस्व और पुलिस टीम के साथ किशनपुर गांव पहुंचे और मोटरबोट की सहायता से राहत व बचाव अभियान शुरू किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: गंगा का जलस्तर स्थिर, किसानों ने राहत की सांस लीप्रशासन की कार्रवाई अभियान में कर्मियों ने सावधानीपूर्वक बकरियों व भेड़ों को डेरे से मोटरबोट व स्थानीय लोगों ने छोटी नाव के सहारे से सुरक्षित स्थान तक पहुं...