Meerut News: पानी में उतरा करंट, चपेट में आने से महिला बेहोश
मेरठ, जुलाई 9 -- Meerut News: माधवपुरम सेक्टर-1 स्थित मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा होने से टल गया। जलभराव में उतरे करंट की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला बेहोश हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी रूपा पत्नी सोनू पंडित अपनी बेटी के साथ स्कूटी से दिल्ली चुंगी की ओर जा रही थीं। शांति किराना स्टोर के सामने सड़क पर जलभराव होने पर उन्होंने स्कूटी रोक दी और पैदल पानी पार करने लगीं। इसी दौरान तेज हवा के कारण 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार पास के दूसरे खंभे से टकरा गया। इससे खंभे में करंट उतर गया और जलभराव में फैल गया। जैसे ही रूपा पानी में आगे बढ़ीं, वह करंट की चपेट में आ गईं और बेहोश हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने लकड़ी और रस्सी के सहारे उसको पानी से बाहर निकाला। तत्का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.