मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: पानी के पाउच की पैकिंग का काम साझेदारी में शुरू करने के नाम पर एक युवक से 17 हजार रुपये हड़प लिए गए। युवक का आरोप है कि पहले तो आरोपी ने काम साथ में करने की बात कही अब मुकर गया। रुपय वापस मांगने पर उसके साथ गालीगलौच की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। प्रभात नगर निवासी मनोज शर्मा उर्फ मास्टर टिफिन सप्लाई का काम करता हैं। मनोज ने बताया कि उसकी मुलाकात मोहल्ला हरलालपुरा निवासी एक आरओ प्लांट संचालक से हुई थी। दोनों के बीच प्लांट पर पानी के पाउच पैकिंग की मशीन लगाकर साझेदारी में काम शुरू करने की सहमति बनी थी। आरोप है कि इसके लिए प्लांट संचालक ने उनसे 18 हजार रुपये भी ले लिए। रकम वापस मांगने पर एक हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन शेष 17 हजार रुपये देने से मना क...