Meerut News: पानी का बहाव हुआ कम,, क्षतिग्रस्त मार्ग नहीं हुआ दुरुस्त
मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: भीकुंड गांव के पास क्षतिग्रस्त हुआ बहसूमा-जसपुर राज्यमार्ग (हस्तिनापुर-चांदपुर संपर्क मार्ग) बुधवार को भी सुचारु नहीं हो सका। मार्ग कटने के चार दिन बाद भी परिवहन व्यवस्था बहाल नहीं होने से क्षेत्र के किसानों ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक कार्यों से आने-जाने वाले लोगों को बिजनौर बैराज को जाने वाला लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले कई दिनों तक हुई बरसात के कारण कुछ किसानों ने खेतों में जलभराव और फसलों को हो रहे नुकसान से परेशान होकर भीकुंड के निकट स्टेट हाईवे को काटकर पानी की निकासी कर दी थी। इसके बाद से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। मंगलवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.