मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: दौराला रोड पर पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण कई घरों में दूषित पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत मिलने पर नगर पालिका अधिकारियों ने तत्काल टीम को मौके पर भेजा और पाइपलाइन की लीकेज को दुरुस्त कराया। समस्या का समाधान होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि दौराला रोड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन में कनेक्शन के पास लीकेज हो गया था। जिसके चलते आसपास का गंदा पानी पाइपलाइन में पहुंचने से घरों में दूषित पानी आने लगा। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका अधिकारियों से की। जलकल सुपरवाईजर विजय सोम ने मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की टीम को मौके पर भेजा। यह भी पढ़ें- Lucknow News: गुलिस्तां कॉलोनी में सीवर लाइन बनी मुसीबत, बैक फ्लो से घरों म...