मेरठ, अक्टूबर 30 -- Meerut News: सरधना नगर में पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं कराने पर जल निगम और उसके ठेकेदार की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। तहसील तिराहे और नगर पालिका कार्यालय के सामने करीब एक महीने से सड़क खुदी पड़ी है। पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा होने के बावजूद ठेकेदार ने सड़क को दुरुस्त नहीं कराया। इसका खामियाजा रोजाना राहगीरों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि आठ दिन बाद शुरू होने वाले कृपाओं की माता के प्रसिद्ध चर्च मेले की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन जल निगम को अब तक सड़क की सुध नहीं आई है। बता दें, कि तहसील तिराहा शहर का प्रमुख तिराहा है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। वहीं नगर पालिका कार्यालय के सामने सड़क खुदी होने से भी आवागमन प्रभावित हो रहा है। प...