Meerut News: पांच बाइकों सहित छह जुआरियों को किया गिरफ्तार
मेरठ, नवम्बर 16 -- Meerut News: थाना दौराला और थाना फलावदा के बोर्डर पर सरसवा गांव के जंगल में जुआ खेल रहे छह जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 62,600 रुपये की नगदी, नकद, आठ ताश की गड्डियां, पांच बाइकें बरामद की। इस दौरान पुलिस को देखकर के चार-पांच लोग गन्ने के खेत में छिपकर भाग निकले। इंस्पेक्टर दौराला मुकेश चौहान ने बताया कि मुखबिर द्वारा सरसवा गांव के जंगल में खुले में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम के साथ गांव सरसवा के जंगल में पहुंच कर जांच की गई तो कुछ लोग एक जगह बैठकर कर ताश के पत्तों से जुआ खेलते दिखाई दिए। घेराबंदी कर छह आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि चार पांच लोग गन्ने के खेत में घुसकर भाग निकले। थाने पर पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम मटौर गांव निवासी महेश, थाना कंकरखेड़ा के पावली ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.