मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: धर्मनगरी सरधना में भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती की भक्ति का जयघोष एक बार फिर गूंजेगा। भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती भक्त मंडल की ओर से 14 अक्टूबर को पांचवीं भव्य भक्ति आराधना एवं जागरण का आयोजन किया जाएगा। आदर्श नगर स्थित शिव मंदिर के मैदान में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जागरण में जयपुर के भजन कलाकार राजीव विजयवर्गी, इंदौर के रूपेश जैन और सरधना की कोमल जैन भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगी। भजनों के माध्यम से भगवान पारसनाथ एवं मां पद्मावती की आराधना की जाएगी। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जाएंगी। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: 13 व 14 अक्तूबर को भव्य रूप से होगा जनकपुरी का आयोजन आयोजक मंडल के अनुसार पांचवीं बार आयोजित हो रही ...