Meerut News: पांचली बुजुर्ग में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में मंगलवार को प्रशासन ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। नायब तहसीलदार ज्योति सिंह के नेतृत्व में पहुंची राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने पैमाइश कराकर नवीन परती की भूमि को जेसीबी की मदद से कब्जामुक्त कराया। इस दौरान प्रशासन ने भूमि पर खड़े 23 पेड़ों की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी भी ग्राम प्रधान को सौंपी है। गांव पांचली बुजुर्ग निवासी तसलीम ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए तहसीलदार ने राजस्व टीम को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को नायब तहसीलदार ज्योति सिंह के नेतृत्व में लेखपाल पंकज कुमार और ललित कुमार राजस्व टीम व भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.