Meerut News: पहले सोमवार पर शिवालयों की ट्रिपल लेयर सुरक्षा, 200 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं के जलाभिषेक को देखते हुए मेरठ पुलिस ने औघड़नाथ मंदिर समेत शहर के प्रमुख शिवालयों की सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। औघड़नाथ मंदिर पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है, जबकि 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ स्थायी थाना स्थापित किया गया है। मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास द्वार तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की अलग से ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग, अलग प्रवेश-निकास मार्ग और विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रत्येक गतिविधि की निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके। अधिकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.