मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: सदर थाना क्षेत्र के भगत चौक के पास सोमवार को पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने के आरोप को लेकर हंगामे के बाद मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Meerut News: बीच सड़क युवती से मारपीट की वीडियो वायरलपुलिस कार्यवाही पुलिस ने युवती की मां की शिकायत के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि सोमवार को युवती युवक से मिलने भगत चौक पहुंची थी। जहां बातचीत के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने युवती के साथ मारपीट कर दी। युवती के विरोध करने पर हंगामा बढ़ गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की जान...