मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल क्रिकेट एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी पलक सिंह का चयन यूपी की सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि के बाद खेल जगत और उनकी एकेडमी में खुशी की लहर दौड़ गई है। मेरठ लोहिया नगर में रहने वाली युवा क्रिकेटर पलक सिंह पायला ने यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर चयनित होकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। मूल रूप से पलक सिंह पायला गढ़ रोड स्थित ग्राम गोविंदपुर सकरपुर की रहने वाली हैं। पिता सत्यपाल सिंह बीडीएस कॉलेज में विभागाध्यक्ष हैं। पलक के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट में पिछले वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश की अंडर-19 और अंडर-23 टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने शानदार प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी। यह भी पढ़ें- Moradaba...