Meerut News: परीक्षा में असफलता से निराश युवक ने नहर में कूदकर दी जान
मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: टीपी नगर क्षेत्र के नई बस्ती लल्लापुरा निवासी 28 वर्षीय हरेन्द्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोबाइल की आखिरी लोकेशन मुरादनगर नहर के आसपास मिलने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। शव मिलने के बाद परिवार ने उसकी पहचान की। परिजनों के मुताबिक हरेन्द्र 22 अगस्त को घर से निकला था। इसके बाद उसके मुरादनगर नहर में कूदने की जानकारी मिली। उसका मोबाइल भी नहर के आसपास की लोकेशन दिखा रहा था। पांच दिन बाद सिकंदरा नहर में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि हरेन्द्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिजनों के अनुसार हरेन्द्र ने वर्ष 2022 में परीक्षा दी थी, जिसमें वह महज तीन नंबर से असफल हो गया था। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में था। उधर , टीपी नगर थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.