Meerut News: परिवार कर रहा था बाजार में खरीदारी, कार जलकर हुई राख
मेरठ, अक्टूबर 27 -- मेरठ के जीरो माइल पर कार में लगी आग Meerut News: लालकुर्ती थाना क्षेत्र के जीरो माइल पर सोमवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार आग का गोला बन गई। कार से अचानक उठी लपटों ने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग को बुलाया। दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बिजनौर निवासी राशिद सोमवार को अपनी कार से परिवार के साथ मेरठ आया था। परिवार को शहर में खरीदारी करनी थी। इसके लिए उन्होंने लालकुर्ती क्षेत्र के जीरो माइल पर कार खड़ी की और परिजनों के साथ बाजार चले गए। इसी बीच खड़ी कार में अचानक आग लग गई। शुरुआत में किसी को संभलने का मौका मिलता, उससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। कार से उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.