मेरठ, अगस्त 25 -- Meerut News: मंगलवार को परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने 20 वाहनों को जब्त कर आरवीएसएफ (पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा) केंद्र को सौंप दिया गया। प्रवर्तन कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी। इनमें ऐसे वाहन शामिल थे, जो परिचालन की अवधि पूरी कर चुके है एवं एनजीटी के आदेश के बाद प्रतिबंधित हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों को मुताबिक वर्तमान में जिले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर पंजीकृत दो आरवीएसएफ केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें एक शेषधर सिंह स्क्रैप सेंटर भगवानपुर बिजौली एवं दूसरा एबीएच स्क्रैप सेंटर अलीपुर जीजमाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...