Meerut News: परिजनों की डांट से छुब्ध किशोर लापता, पुलिस तलाश में जुटी
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: दादरी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर परिजनों की डांट से छुब्ध होकर घर से साइकिल लेकर निकला था। किशोर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। थाने पहुंचे पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई। थाने पर दर्ज कराई गई गुमशुदगी में दादरी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर डांटने पर उसका 14 वर्षीय बेटा वंश एक सितंबर की शाम नाराज होकर घर से साइकिल लेकर निकला था। काफी देरतक बेटा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों संग उसने संभावित स्थानों, परिचितों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तलाश कर वह थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इंस्पेक्टर दौराला सुमनकुमार सिंह ने बताया कि लापता किशोर की तलाश कराई जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर लापता किशोर के दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.