Meerut News: परतापुर में तेज रफ्तार का कहर, तीन सड़क हादसों में कई लोग घायल
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: मेरठ। परतापुर क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल छा गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। पहला हादसा दिल्ली-देहरादून बाईपास स्थित डूंगरावली कट के सामने हुआ। कुंडा निवासी रॉबिन पुत्र लीलू अपने साथी गौरव के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में रोड़ी भरकर धर्मकांटे से वापस लौट रहा था। दिल्ली से देहरादून की ओर जा रहे तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर ट्रैक्टर-ट्रॉली को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने कैंटर का पीछा किया तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में रॉबिन और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर रॉबिन के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.