मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: सरसवा गांव स्थित परचून की दुकान पर पुलिस ने बुधवार देरसायं मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध शराब बिक्री पकड़ी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से 34 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की। पुलिस ने दुकानदार को भी हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरसवा गांव में बंसल किराना स्टोर पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना थाना पुलिस ने दुकान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दुकान पर बैठा दुकानदार युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रहे दुकानदार सरसवा निवासी सार्थक को पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान दुकान के काउंटर के नीचे रखे प्लास्टिक के सफेद कट्टे से 34 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में दुकानदार ने शराब को गांव के लोग...