मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: अटेरना गांव में हुए पपेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। अनीश ही पपेंद्र का हत्यारोपी निकला। शराब पीने के दौरान हुई कहासनुी में पपेंद्र ने अनीश को थप्पड़ मार दिया था। इसी से आहत होकर अनीश ने उसकी हत्या कर दी। पहले पीछे से पपेंद्र के सिर में डंडा मारा उसके बाद उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। अनीश ने ही कूड़ी में उसका शव दबाया था। पुलिस ने अनीश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा व फावड़ा भी बरामद कर लिया। पूछताछ व खुलासा होने के बाद पुलिस ने अनीश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती दो सितम्बर की रात में पपेंद्र और अनीश घर के बाहर खाली प्लॉट में बैठकर बीड़ी पी रहे थे। इसी बीच शराब पार्टी शुरू हो गई। शराब कम र...