Meerut News: पदयात्रा से पहले भाजपा नेता शादाब अलवी हाउस अरेस्ट
मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर के सह मीडिया प्रभारी शादाब अलवी को शनिवार सुबह पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। शादाब अलवी फतेहउल्लाहपुर से जिलाधिकारी कार्यालय तक अपनी 10 सूत्री मांगों के समर्थन में नंगे पैर पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। बाद में फतेहउल्लापुर स्थित घर पर ही सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव ने जाकर ज्ञापन लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उन पर शीघ्र उचित कार्रवाई करने का ठोस आश्वासन दिया। इस दौरान शादाब अलवी के साथ समर्थन में नाहिद सैफी, डॉ. सलमान सैफी, यूनुस फलावदा, इमरान खेड़ा, शुऐब सैफी, आमिर जुर्रानपुर, मोहम्मद मोहसीन, आसिफ सैफी, साबिर अलवी और इरशाद मलिक सहित क्षेत्र के अन्य लोग भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.