Meerut News: पदगायन प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गुरुवार को हिन्दी सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में सिस्टर प्रोफेसर क्रिस्टीना ने छात्राओं को शुद्ध हिन्दी बोलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रार्थना स्थल पर छात्राओं को एक-एक वाक्य हिन्दी में बोलने का अवसर भी दिया। इस अवसर पर हिन्दी विभाग की ओर से पदगायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 17 छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए कविताओं की प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में निक्की ने प्रथम, खुशी सैनी ने द्वितीय तथा सोनिया डिबेटर और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अजरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मोनिका शर्मा और पूजा शर्मा रहीं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: आरडीपीडी में हिंदी सप्ताह में छात्राओं ने दिखा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.