मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी पत्नी के साथ दूसरे युवक को देख पति भड़क गया। उसने विरोध किया तो पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट की और उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे जिसके बाद युवक की जान बच पाई। उधर, आरोपी युवक मौका पाकर पति को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने थाने आकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। पीड़ित युवक ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह वर्ष 2022 में हुआ था। पीड़ित के अनुसार, निकाह के बाद ही उसकी पत्नी गैरमौजूदगी में दूसरे युवक से फोन पर बातचीत करती थी। इसकी जानकारी होने पर उसने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास...