Meerut News: पत्नी जेवर और नकदी लेकर लापता, आग लगाने का भी आरोप
मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी अहमद ने अपनी पत्नी पर घर से जेवर ले जाने और मकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर पत्नी की तलाश करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार लक्खीपुरा निवासी अहमद की करीब एक साल पहले गुड़िया से शादी हुई थी। बताया कि गुड़िया की पहले भी शादी हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। पहले पति से विवाद और तलाक के बाद उसने अहमद से शादी की थी। अहमद का आरोप है कि शादी के बाद पत्नी अपने बच्चों को याद करती थी और उनसे फोन पर बात कराने के लिए कहती थी। इस दौरान वह अपने पूर्व पति से भी संपर्क रखती थी। उधर, लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.