मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद पति घेर छोड़कर चला गया। घर से निकलने के बाद युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह जहर खाता दिखाई दे रहा है। इसमें वह अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए बोल रहा है कि उसकी लाश को हाथ न लगाया जाए। पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया कि पति 11 दिनों से लापता है। वहीं, पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पांडव नगर निवासी महिला ने गुरुवार को सिविल लाइन थाने में बताया कि वह मूल रूप से दरभंगा (बिहार) की रहने वाली है। यह भी पढ़ें- मेरी लाश को हाथ न लगाना, पत्नी के फोन में अश्लील वीडियो देखकर पति ने घर छोड़ा, फिर खाया जहर बताया कि 19 जुलाई को पति ने उसके मोबाइल में एक युवक का नग्न अवस्था का व...