Meerut News: पति से अनबन के बाद दो बच्चों संग घर छोड़कर निकली महिला, दो घंटे में तलाशा
मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद दो मासूम बच्चों को लेकर घर से निकली महिला को लालकुर्ती पुलिस ने महज दो घंटे में तलाश कर लिया। महिला के अचानक लापता होने से परिजन परेशान थे। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से महिला और दोनों बच्चों को मेरठ कैंट रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के मुरादनगर निवासी एक व्यक्ति ने लालकुर्ती थाने पहुंचकर अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना दी। बताया कि पति से विवाद के बाद उनकी पुत्री दोनों बच्चों को लेकर बिना बताए घर से चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू कर दी। लालकुर्ती पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ मिलकर महिला की लोकेशन और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता के चलते महज दो घंटे में महिला और दोनों बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.