Meerut News: पड़ोसी पर लगाया हरा पेड़ काटने का आरोप
मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: दिल्ली दून हाईवे सिवाया स्थित नंद वाटिका कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर हरा पेड़ काटने का आरोप लगाया। युवक ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की। थाने पर दी तहरीर में नंदवाटिका निवासी अरुण ने बताया कि कॉलोनीवासियों द्वारा सात वर्ष पूर्व छायादार और फलदार पौधे रोपित किए थे, जो पेड़ बन गए हैं। कॉलोनी निवासी युवक ने बिना किसी से अनुमति लिए मजदूरों को बुलाकर एक हरा पेड़ कटवा दिया। इंस्पेक्टर दौराला ने बताया कि जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.