मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: बारिश में पड़ोसी के घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पड़ोसी पर सूचना देने में लापरवाही का आरोप लगाया। जबकि पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कांच का पुल स्थित अहमदनगर गली नंबर-8 में फुरकान को पड़ोसी ने घर में आई बिजली ठीक कराने के लिए बुलाया था। फुरकान बिजली की समस्या दूर करने में जुटा था, तभी उसे करंट लगा और वह बेहोश हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने परिजनों को सूचना नहीं दी। काफी देर बाद जब परिवार के लोग फुरकान को आवाज लगाते हुए मौके पर पहुंचे तो वह बेहोश पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित ...