Meerut News: पड़ोसियों ने मां-बेटों को पीटा, घरों पर पथराव
मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: कंकरखेड़ा। क्षेत्र की टीकाराम कॉलोनी में शुक्रवार को पड़ोसियों ने घर के बाहर मां-बेटों को डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शाम को दो घरों पर पथराव कर दहशत फैला दी। पूरी घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कस्बा चौकी प्रभारी अजीत शाक्य का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। टीकाराम कॉलोनी निवासी विकास पुत्र किशन गैराज में मैकेनिक है। शुक्रवार दोपहर वह लंच करने के लिए घर पहुंचा था। आरोप है कि घर के बाहर ही उसे पड़ोसी प्रमोद, उसकी पत्नी रेनू, पिता वेद प्रकाश, बेटे प्रिंस और विशाखा ने घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मां बबीता और छोटा भाई ईशु मौके पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी पीटा। पूरी वारदात मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.