मेरठ, नवम्बर 10 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के सतवाई गांव में रविवार की देर रात घर के बाहर पटाखा फोड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने पिता पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। घायल के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सतवाई निवासी हिमांशु ने बताया कि रविवार की देर रात उसका पिता पप्पू व भाई प्रिंस घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच गांव निवासी सुमित अपने साथी सुधीर, शुभम, लोकेश व निखिल के साथ आकर उनके घर के सामने पटाखा फोड़ने लगे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: पटाखे छोड़ने से मना करने पर मारपीट कर चाकू से किया घायल जब उसके पिता पप्पू ने विरोध किया तो आरोपितों ने मारपीट कर दी। बीच-बचाव के लिए उसके भाई प्रिंस के साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। चीख-पुकार सु...