Meerut News: पक्षियों को दाना डालने पर भिड़े पूर्व ब्लॉक कर्मचारी के परिजन और सफाई कर्मचारी
मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: विकास खंड दौराला परिसर में बुधवार को पक्षियों को दाना डालने के दौरान ब्लॉक के पूर्व कर्मचारी के परिजनों का ब्लॉक सफाई कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। नाराज सफाई कर्मचारी ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए और पूर्व कर्मचारी के परिवार से ब्लॉक आवास खाली कराने की मांग करते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। घंटों चलते हंगामे के बाद बीडीओ दौराला रामकुमार ने कर्मचारियों को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। विकास खंड के सफाई कर्मचारी जोगिंदर कुमार, विनोद कुमार,संदीप, पूजा और बबली आदि विकास खंड परिसर में सफाई कार्य कर रहे थे। इस दौरान ब्लॉक परिसर में बने सरकारी आवास में रह पूर्व कर्मचारी सावन कुमार की बहन पक्षियों के लिए ब्लॉक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.