Meerut News: पंजाब में 800 मीटर दौड़ में दक्ष सिरोही ने जीता गोल्ड
मेरठ, अक्टूबर 22 -- Meerut News: मवाना खुर्द स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र दक्ष सिरोही ने राष्ट्रीय स्तर पर आठ सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम समसपुर निवासी विपिन कुमार के पुत्र दक्ष ने आठ सौ मीटर की दौड़ महज एक मिनट 55 सेकंड में पूरी कर शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर गुरुवार को विद्यालय पहुंचने पर छात्र का भव्य स्वागत किया गया और उसे सम्मानित किया गया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी अनुज नागर ने बताया कि 17 अक्टूबर को पंजाब के पटियाला स्थित सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दक्ष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट: जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.