Meerut News: पंचायत में भिड़े दो पक्ष, पथराव-फायरिंग में पांच घायल
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: पुराने विवाद के निपटारे के लिए रविवार को बुलाई गई पंचायत में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। फायरिंग में दो लोगों को गोली लगी, जबकि पथराव में तीन लोग घायल बताए गए हैं। अचानक हुए बवाल से मवाना रोड पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात थम गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने घरों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। रविवार को मवाना रोड पर पंचायत के दौरान बातचीत शुरू हुई तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट और पथराव तक पहुंच गया। इसी दौरान फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। फायरिंग में नदीम के पैर और ओसामा के कूल्हे में गोली लगी। वहीं आरिफ, अमीरा और नौशाद पथराव में घायल बताए गए हैं। सूचना पर एसएसआई प्रजन्त त्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.