मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: मुंडाली बिजलीघर पर पिछले पांच दिनों से चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया। किसानों ने पंचायत का ऐलान किया था, जिसमें सैकड़ों किसान पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस में मुस्तैद रही। किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर व जिला सचिव ठा. सुंदर फौजी के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में सुनवाई न होने पर शनिवार को पंचायत का ऐलान किया था। पंचायत की सूचना पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार, बिजली विभाग से अधिशासी अभियंता राकेश सोनी और एसडीओ रविन्द्र कुमार ने मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनी। जिसमें किसानों ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र के गांवों में बिजली की लाइन जर्जर हो चुकी हैं। जिन्हें तत्काल प्रभाव से बदला जाए। समयपुर गांव में फूंका हुआ ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। इसके ...