Meerut News: पंचवटी एनक्लेव में भाजपा नेता के खिलाफ हंगामा, धरना
मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: परतापुर क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित पंचवटी एनक्लेव में फ्लैट का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए पिलर और सपोर्ट बीम तोड़ने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कॉलोनीवासियों ने भाजपा नेता गोपाल शर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि फ्लैट का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए भवन के पिलर और सपोर्ट बीम तोड़े गए, जिसके बाद ऊपर की मंजिलों के फ्लैटों की दीवारों में दरारें दिखाई देने लगीं। विरोध करने पर कॉलोनी के लोगों को धमकाया गया और चुप रहने की नसीहत दी गई। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेता पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने पर मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। इस दौरान दीपक सिरोही, ठाकुर रवि तोमर, अमित धारीवाल, ललित कंधोल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.