मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में आवास एवं विकास परिषद का नोटिस मिलने के बाद शास्त्रीनगर के निजी अस्पताल संचालकों ने मंगलवार को परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। संचालकों ने कार्रवाई के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी और कहा कि अगर जरूरत पड़ेगी तो एक दिन अस्पताल बंद भी रखा जाएगा। आवास एवं विकास परिषद ने शास्त्रीनगर योजना संख्या 3 और 5 में आवासीय भवनों में अवैध रूप से संचालित 21 निजी अस्पतालों को नोटिस भेजकर सात दिन के अंदर इन्हें सील करने को कहा है। यह भी पढ़ें- परिषद ने 21 निजी अस्पतालों को दिए नोटिस, होंगे सीलनोटिस के संदर्भ में प्रदर्शन नोटिस में अस्पताल में भर्ती मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट करने को कहा है ताकि इन्हें सील किया जा सके। इसके विरोध में मंगलवार को मेरठ नर्सिंग होम्स एस...